विश्व बैंक का भारत की वृद्धि दर सात फीसदी रहने का अनुमान
नई दिल्ली । कृषि क्षेत्र और ग्रामीण मांग में सुधार की वजह से चालू वित्त वर्ष 2024-25 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान है। विश्व बैंक की मंगलवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारत की वृद्धि दर मजबूत बनी हुई है। विश्व बैंक ने इंडिया डेवलपमेंट अपडेट रिपोर्ट में कहा कि भारत जो दक्षिण एशिया क्षेत्र का बड़ा हिस्सा है उसकी वृद्धि दर 2024-25 में सात प्रतिशत रहने की उम्मीद है। इसमें कहा गया है कि कृषि क्षेत्र में सुधार से उद्योग में आई मामूली गिरावट की आंशिक भरपाई हो जाएगी और सेवाएं मजबूत बनी रहेंगी। कृषि में अपेक्षित सुधार से ग्रामीण मांग में भी सुधार होगा।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा खत, अधिकारियों के अचानक ट्रांसफर पर जताई चिंता
राज्यसभा चुनाव: बिहार की सभी 5 सीटें NDA के नाम, 10 राज्यों में 37 सीटों के नतीजे
BMC से गायब मरीज की 11 दिन बाद मौत, जिला अस्पताल में मिला शव
इंदौर–दाहोद रेल प्रोजेक्ट का ब्रिज ट्रैफिक के लिए खुला, दो लेन से शुरुआत
CBSE ने सोशल मीडिया पर झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ जारी की सख्त एडवाइजरी