जयपुर । देशभर में आज राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोदी सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान आने पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी 6 बार राजस्थान आ चुके है। लेकिन, इस बार राज नहीं रिवाज बदलेगा। यानी राजस्थान में कांग्रेस सरकार फिर से रिपीट होगी। साथ ही नेहरू म्यूजियम का नाम बदले जाने पर भी पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
पीसीसी में पुष्पांजलि कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने देश को एक दिशा देने का काम किया। उन्होंने कहा की राजीव गांधी के साथ काम करने का अवसर मिला। गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं को आगे लाने का काम किया। इसलिए राजीव गाँधी ने 34 वर्ष की उम्र में मुझे पीसीसी का अध्यक्ष बना दिया। राजीव गांधी उपमहाद्वीप में शांति स्थापित करना चाहते थे। महिलाओं को आगे बढऩे का मौका दिया। महिलाओं को चुनावों में आरक्षण दिया गया। रिसर्च करें तो उनके पांच साल के कार्यों में कई क्रांतिकारी फैसले सामने आएंगे, जो देखकर पीएम मोदी की आंखें खुलेगी। गहलोत ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिन लोगों ने आजादी के लिए कई काम किया, जेल गए। देश के लिए जिन्होंने इतिहास बनाने का काम किया। प्रधानमंत्री उन सब को मिटाने का काम कर रहे। गहलोत ने दिल्ली में नेहरू के नाम से बने म्यूजियम का नाम बदलने के मामले को उठाते हुए कहा कि किसी भी पार्टी का पीएम हो ऐसी उम्मीद नहीं करता। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आरएसएस, बीजेपी के दबाव में हो या खुद की सोच से यह कर रहे है, गलत है। मोदी जी देश के प्रधानमंत्री है किसी एक पार्टी या व्यक्ति विशेष के नहीं। पीएम देश के इतिहास में भागीदारी निभाएं। वार्ना इतिहासकार काले अक्षरों में यह लिखेंगे। गहलोत ने भाजपा और पीएम के कार्यों को फासिस्ट वादी सोच बताया। सीएम गहलोत ने पीएम मोदी के राजस्थान दौरों को लेकर भी निशाना साधते हुए कहा कि पीएम मोदी राजस्थान में 6 बार आ चुके है। लेकिन राजस्थान की जनता ने कांग्रेस को रिपीट करने का मन बना लिया है। गहलोत ने कहा कि जनता मई बात है चाहे कितना ही पैसा लगा दो रोड शो कर दो , मोदी, अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह सहित भाजपा के लोगो के लोगों के दिल में दर्द है कि कांग्रेस की सरकार गिरा नहीं पाए। देश में राजस्थान का मान सम्मान बढ़ा है। भाजपा के लोगो को राजीव गांधी के फैसलों को देखना चाहिए। गहलोत ने राहुल गांधी के लद्दाख को लेकर दिए गए बयान को लेकर कहा की दुनिया जानती है की लद्दाख में क्या हुआ चाइना को क्यों नाराज नहीं करना चाहते है?